देश की खबरें | शहरी निकाय, पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लें पार्टी कार्यकर्ता: कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई प्रमुख वानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

जम्मू, दो सितंबर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

वानी ने कहा कि "योग्य" उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की "गलत नीतियों" के कारण जम्मू कश्मीर के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने मोदी और भाजपा पर जम्मू कश्मीर के लोगों की जमीन और नौकरियों पर अधिकार "छीनने" तथा एक पूर्ण राज्य को एक केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील करने का आरोप लगाया।

यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए वानी ने उनसे आगामी चुनावों में "जनविरोधी, युवा विरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी" शासन को हराने के लिए तैयार रहने को कहा।

कांग्रेस नेता ने पार्टी पदाधिकारियों से जनता के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने और भाजपा सरकार की “विभिन्न विफलताओं” को उजागर करने का आह्वान किया। उन्होंने जिलों, ब्लॉक, वार्ड और पर्यवेक्षकों के स्थानीय नेतृत्व से शहरी निकाय चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘योग्य उम्मीदवारों को चुनाव के लिए टिकट दिया जाएगा।’’

बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए विभिन्न भावनात्मक मुद्दों पर लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने वाले दलों को अलग-थलग करने की जरूरत है।

वानी ने जम्मू क्षेत्र के लोगों से हाथ मिलाने और "सांप्रदायिक, विभाजनकारी और अलगाववादी ताकतों के नापाक मंसूबों" को शिकस्त देने के लिए कहा। उन्होंने उकसावे के बावजूद एकजुटता और धार्मिक सद्भाव में विश्वास करने के लिए जम्मू क्षेत्र के लोगों की सराहना की।

कांग्रेस नेता वानी ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने देश, खासकर जम्मू कश्मीर को ''बर्बाद'' कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान