देश की खबरें | पार्टी नेताओं की चुन चुन कर हो रही है हत्या: झारखंड भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने धनबाद के पार्टी नेता सतीश सिंह की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य में
रांची, 19 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने धनबाद के पार्टी नेता सतीश सिंह की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य में
विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है और जंगलराज कायम हो चुका है।
भाजपा प्रवक्ता सरोज सिंह ने बुधवार को यहां जारी बयान में यह आरोप लगाया और कहा कि आये दिन यहां हत्या, अपहरण, रंगदारी बलात्कार और अन्य आपराधिक घटनायें बढ़ गई हैं।
उन्होंने आरोप लगया कि विशेषकर इस दौरान लातेहार ,जमशेदपुर और आज धनबाद में भाजपा नेताओं की हत्या हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी तांडव कर रहे है और सरकार और पुलिस तमाशा देख रही है जैसे कि पुलिस अपना काम छोड़ दूसरे कामों में लगी हो।
सिंह ने कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री को धमकी मिल रही हो, अपराधी खुलेआम रंगदारी नहीं देने पर जान मारने का धमकी देकर राजधानी रांची में दिनदहाड़े गोली चला रहे हों तो आप समझ सकते हैं कि हालात कितना बदतर है।
भाजपा ने मांग की कि धनबाद के भाजपा नेता सतीश सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और राज्य में विधि व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये अन्यथा पार्टी आंदोलन पर उतरने को मजबूर होगी।
महत्वपूर्ण है कि भाजपा नेता सतीश सिंह की बुधवार शाम धनबाद में सरेशाम गोली
मारकर हत्या कर दी गयी।
, इन्दु, ,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)