देश की खबरें | पार्टी हिंसा का समर्थन नहीं करती: मौलाना से मारपीट पर सपा ने कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांसद डिंपल यादव के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी से नोएडा में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने के एक दिन बाद सपा ने कहा कि वह किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती।
लखनऊ, 30 जुलाई सांसद डिंपल यादव के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी से नोएडा में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने के एक दिन बाद सपा ने कहा कि वह किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती।
रशीदी ने मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के हाल में एक मस्जिद में जाने को लेकर कथित तौर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
इस पर उठे विवाद के बीच रशीदी मंगलवार को नोएडा में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां सपा के दो कार्यकर्ताओं ने उसने मारपीट की और खुद उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया।
घटना के बारे में पूछे जाने पर सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने स्वीकार किया कि मौलाना रशीदी से मारपीट करने वाले आरोपी सपा के ही कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हां...वे पार्टी कार्यकर्ता हैं...लेकिन हमारी पार्टी हिंसा का समर्थन नहीं करती।’’
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी ने कानून अपने हाथ में लिया है तो कानून अपना काम करेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

