देश की खबरें | अन्नाद्रमुक के मदुरई सम्मेलन में पार्टी प्रमुख एडप्पादी पलानीस्वामी को मिला 'पुरैची तमिलर' की उपाधि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम(अन्नाद्रमुक) की "क्रांतिकारी" उपाधियों की विरासत को जारी रखते हुए पार्टी के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी को रविवार को 'पुरैची तमिलर' की उपाधि से नवाजा गया जो उन्हें "क्रांतिकारी तमिल" बनाती है।

मदुरै(तमिलनाडु), 20 अगस्त अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम(अन्नाद्रमुक) की "क्रांतिकारी" उपाधियों की विरासत को जारी रखते हुए पार्टी के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी को रविवार को 'पुरैची तमिलर' की उपाधि से नवाजा गया जो उन्हें "क्रांतिकारी तमिल" बनाती है।

इस उपाधी के साथ अन्नाद्रमुक के महासचिव दल के दिग्गज नेताओं में शामिल हो गए हैं। उन्हें भी दल के संस्थापक एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) और जे. जयललिता के साथ क्रांतिकारी कहा जाएगा।

एमजीआर को 'पुरैची थलाइवर' कहा जाता था जबकि उनकी शिष्या जयललिता 'पुरैची थलाइवी' थीं। दोनों उपाधी का अर्थ क्रांतिकारी नेता है। पार्टी कार्यकर्ता अक्सर इन नामों से उनका स्वागत करते थे।

पलानीस्वामी को विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के एक समूह ने रविवार को यह उपाधी दी। पलानीस्वामी को मार्च में पार्टी का महासचिव चुना गया था।

अन्नाद्रमुक का महासचिव चुने जाने के बाद पहली बार अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए के. पलानीस्वामी ने रविवार को पार्टी के बहुप्रतिक्षित राज्य सम्मेलन का यहां उद्घाटन किया जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए।

पार्टी की स्वर्ण जयंती के मौके पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। चूंकि 2024 के लोकसभा चुनाव भी नजदीक है, ऐसे में इस सम्मेलन के जरिए अन्नाद्रमुक अपनी चुनावी संभावना को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

अन्नाद्रमुक को 2019 के संसदीय चुनाव में महज एक सीट पर जीत मिली थी।

सम्मेलन स्थल पर अन्नाद्रमुक प्रमुख का भव्य स्वागत किया गया। तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने 51 फुट ऊंचा पार्टी का झंडा फहराकर सम्मेलन की शुरुआत की। उन्हें राजदंड भी सौंपा गया।

पलानीस्वामी द्वारा दिन में सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उन्हें इस साल मार्च में पार्टी महासचिव के पद के लिए चुना गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\