देश की खबरें | दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजधानी से पुरवाई हवाएं चलने से रविवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान के 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, ‘‘ चार और पांच मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान है। शहर में कम से कम दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है।’’
तापमान के छह मई तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

