एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह में धुंध या हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता 44 से 100 फीसदी के बीच दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).