देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह करीब आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 188 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ एक्यूआई माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

