देश की खबरें | तरुण गोगोई के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार: डॉक्टर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के स्वास्थ्य में रविवार सुबह मामूली तौर पर सुधार देखा गया और वह अभी अर्ध चेतन अवस्था में हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (जीएमसीएच) के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने यह जानकारी दी।
गुवाहाटी, 22 नवंबर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के स्वास्थ्य में रविवार सुबह मामूली तौर पर सुधार देखा गया और वह अभी अर्ध चेतन अवस्था में हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (जीएमसीएच) के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस पार्टी के 84 वर्षीय दिग्गज नेता को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद पैदा हुई दिक्कतों की वजह से दो नवंबर को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि डॉक्टर ने कई जांचों को दोहराया और शनिवार की तुलना में उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा गया।
उन्होंने कहा, ‘‘ वह अर्ध चेतन अवस्था में हैं। हमने कल रात कहा था कि उनके लिए 48 घंटे बेहद नाजुक हैं। 24 घंटे बीत चुके हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई गिरावट नहीं देखी गई। यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात है।’’
यह भी पढ़े | Alliance Air will flew again in December: दिसंबर से मुंबई से गोवा के लिए उड़ान शुरू करेगा एलायंस एयर.
गोगोई की नब्ज दर (हृदय दर) और रक्तचाप नियंत्रण में है और ऑक्सीजन दर 95-97 फीसदी है।
उन्होंने बताया, ‘ ‘ चिंता की एक मात्र वजह पेशाब की मात्रा है जो पिछले 24 घंटे में 100-120 मिलीलीटर ही है।’’
उन्होंने बताया कि डॉक्टर इस संबंध में गुर्दे के काम करने के तरीके में सुधार से जुड़े कदम उठाने पर निर्णय लेंगे।
गोगोई 25 अगस्त को कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)