एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जानलेवा लू के बाद दिल्ली में अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आयी लेकिन अब यह सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक है।

देश की खबरें | जानलेवा लू के बाद दिल्ली में अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट

नयी दिल्ली, 16 मई आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आयी लेकिन अब यह सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक है।

दिल्ली की मौसम संबंध मूल सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो अधिक डिग्री था। रविवार को यह 45.6 डिग्री था जो इस साल का अबतक का सर्वाधिक था।

सोमवार को नजफगढ़, मुंगेशपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जाफरपुर, आयानगर, पीतमपुरा एवं रिज के स्वचालित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.7 डिग्री सेल्सियस , 44.4 डिग्री, 44 डिग्री, 43.9 डिग्री, 43.4 डिग्री, 43.3 डिग्री एवं 43.1 डिग्री दर्ज किया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान भी जताया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

रविवार को दिल्ली में उत्तर पश्चिम भाग में मुंगेशपुर में 49.2 डिग्री सेल्सियस और शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके नजफगढ़ में तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में भीषण लू चली थी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 47.5 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 47.3 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा कि बुधवार को फिर तापमान बढ़ने लगेगा और वह शुक्रवार को 45 डिग्री तक जा सकता है। मौसम कार्यालय ने शुक्रवार के लिए शहर के कुछ हिस्सों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने या आंधी चलने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).