खेल की खबरें | पार्थ माने ने राष्ट्रीय खेलों में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में महाराष्ट्र के अपने साथी रुद्राक्ष पाटिल को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

देहरादून, 31 जनवरी विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में महाराष्ट्र के अपने साथी रुद्राक्ष पाटिल को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

सेना के किरण जाधव ने कांस्य पदक जीता।

महाराष्ट्र के 17 वर्षीय निशानेबाज माने ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सीरीज को छोड़कर हर सीरीज में बढ़त बनाए रखी।

माने ने कुल 252.6 अंक बनाए, जो पिछले साल पेरिस ओलंपिक में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज के प्रदर्शन से 0.4 अंक बेहतर है।

पाटिल ने अपने अंतिम चार शॉट में 42.2 अंक बनाए लेकिन माने ने 42.4 अंक बनाकर उन्हें करारा जवाब दिया और अपने नाम पर स्वर्ण पदक पक्का किया।

पंजाब के अर्जुन बबुता चौथे, दिल्ली के पार्थ मखीजा पांचवें और सेना के संदीप सिंह छठे स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले