एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढहा, दो लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया और तीसरी मंजिल से दो व्यक्तियों को निकाल लिया गया है। यह जानकारी एक अग्निशमन अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | मुंबई में तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढहा, दो लोगों को बचाया गया

मुंबई, 25 जून मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया और तीसरी मंजिल से दो व्यक्तियों को निकाल लिया गया है। यह जानकारी एक अग्निशमन अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर अभी भी दो व्यक्ति फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार से ही भारी बारिश हो रही है। अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय घाटकोपर में राजावाड़ी कॉलोनी के चित्तरंजन नगर स्थित इमारत का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े नौ बजे ढह गया। उन्होंने बताया कि यह 'लेवल वन' की घटना है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, नगर निकाय और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि प्रभावित इमारत से दो व्यक्तियों को निकाला गया जिसमें से 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अस्पताल जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इमारत में फंसे दो अन्य व्यक्तियों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में बिजली और गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).