देश की खबरें | आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे सड़क का हिस्सा धंसा, यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईआईटी-दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे सड़क का एक हिस्सा पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण धंस गया जिससे शनिवार को इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई आईआईटी-दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे सड़क का एक हिस्सा पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण धंस गया जिससे शनिवार को इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर संदेश पोस्ट कर मुसाफिरों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए कहा।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “आईआईटी रेड लाइन (ट्रैफिक सिग्नल) के पास सड़क का एक हिस्सा धंस जाने के बाद अधचीनी से आईआईटी जा रहे यातायात को अधचीनी से कटवरिया सराय की तरफ मोड़ दिया गया है।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शहर में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 43.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम तक मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताते हुए कई स्थानों पर यातायात बाधित होने की चेतावनी दी थी।

विभाग ने रविवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट और सोमवार के लिए फिर से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\