जरुरी जानकारी | संसदीय समिति ने आईएलएफएस जैसा संकट रोकने के लिये व्यवस्था की पूर्ण रूप से समीक्षा का सुझाव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संसद की एक समिति ने मंगलवार को महत्वूर्ण इकाइयों में आईएल एंड एफएस जैसे संकटों को समय रहते रोकने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा व्यवस्था की पूर्ण रूप से समीक्षा का सुझाव दिया।

नयी दिल्ली, 16 मार्च संसद की एक समिति ने मंगलवार को महत्वूर्ण इकाइयों में आईएल एंड एफएस जैसे संकटों को समय रहते रोकने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा व्यवस्था की पूर्ण रूप से समीक्षा का सुझाव दिया।

जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आईएल एंड एफएस के समाधान का मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष विचाराधीन है।

इसमें कहा गया है, ‘‘...समाधान प्रक्रिया में देरी से न केवल बैंकों तथा अन्य कर्जदाताओं के मूल्य में कमी आती है बल्कि इससे बढ़ कर इससे व्यवस्था में खामी को समझना भी मुश्किल बना रहता है।’’

आईएल एंड एफएस में वित्तीय संकट उस समय सामने आया जब समूह की कुछ इकाइयों ने कर्ज भुगतान में चूक की। सरकार ने अक्टूबर 2018 में इसके बोर्ड को हटाकर नये बोर्ड का गठन किया।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘समिति की इच्छा है कि रिजर्व बैंक को पूर्ण रूप से व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए ताकि प्रणाली के हिसाब से महत्वपूर्ण इकाइयों में इस प्रकार की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।’’

समिति ने यह भी कहा कि जरूरी क्षमता और विशेषज्ञता रखने वाले स्टार्टअप को क्रेडिट रेटिंग उद्योग से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और साख निर्धारण से जुड़े उद्योग में जो आत्मसंतुष्टि है, वह खत्म होगी।’’

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि आरबीआई और सेबी ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों की संयुक्त निरीक्षण का काम शुरू किया है। इसमें केंद्रीय बैंक की भूमिका बैंक कर्ज रेटिंग पर है जो साख निर्धारित करने वाली एजेंसियां देती हैं।

इसमें कहा गया है कि नियामकों को सतर्क और पूरी तरह से मुस्तैद रहना चाहिए तथा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी