देश की खबरें | संसदीय समिति ने आंकड़ों की सुरक्षा व गोपनीयता को लेकर ट्विटर अधिकारियों से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की एक स्थायी समिति ने शुक्रवार को ट्विटर के शीर्ष अधिकारियों से उसके भारत में परिचालन को लेकर एक ‘व्हिसल ब्लोअर’ के खुलासे को लेकर सवाल किया। समिति ने आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता के मुद्दे पर उनके जवाब "संतोषजनक नहीं" होने पर उन्हें फटकार लगाई।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त संसद की एक स्थायी समिति ने शुक्रवार को ट्विटर के शीर्ष अधिकारियों से उसके भारत में परिचालन को लेकर एक ‘व्हिसल ब्लोअर’ के खुलासे को लेकर सवाल किया। समिति ने आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता के मुद्दे पर उनके जवाब "संतोषजनक नहीं" होने पर उन्हें फटकार लगाई।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूचना और प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी संसदीय समिति के समक्ष ट्विटर के वरिष्ठ निदेशक (लोक नीति) समिरन गुप्ता, निदेशक (लोक नीति) शगुफ्ता कामरान सहित शीर्ष अधिकारी पेश हुए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर इस समिति के अध्यक्ष हैं।

समिति ने उनसे ट्विटर के पूर्व प्रमुख (सुरक्षा) पीटर जटको के उन आरोपों की रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने जानबूझकर भारत सरकार को अपने "एजेंट" को कंपनी में नियुक्त करने की अनुमति दी, जहां उनकी पहुंच "कंपनी के सिस्टम और उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों तक थी।

सूत्रों ने कहा कि ट्विटर के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि भारत में आंकड़ों की सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है।

समिति के सदस्यों ने सोशल मीडिया कंपनी के अधिकारियों से भी सवाल किया कि क्या उनकी सुरक्षा नीतियां स्थानीय नीतियों और एकल वैश्विक गोपनीयता नीति के अनुरूप हैं।

सूत्रों के अनुसार कंपनी के अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

समिति के एक सदस्य ने कहा कि कंपनी के अधिकारी आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े सवालों से बचते रहे, जिसके बाद सांसदों ने उन्हें फटकार लगाई।

ट्विटर ने जटको के आरोपों को खारिज कर दिया था।

थरूर नीत समिति नागरिकों से जुड़े आंकड़े (डेटा) की सुरक्षा और गोपनीयता के मुद्दे पर विभिन्न तकनीकी कंपनियों, सोशल मीडिया कंपनियों, मंत्रालयों और अन्य नियामकों सहित विभिन्न पक्षों के साथ बैठकें कर रही है।

समिति डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा के संबंध में एक व्यापक रिपोर्ट पर भी काम कर रही है। इस समिति में थरूर के अलावा, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, टीआरएस सांसद रंजीत रेड्डी, भारतीय जनता पार्टी के राज्यवर्धन सिंह राठौर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास ने बैठक में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट