पोर्ट ब्लेयर, पांच सितंबर रसायन और उर्वरक पर संसद की स्थायी समिति की एक टीम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पोर्ट ब्लेयर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस टीम का नेतृत्व लोकसभा सांसद सी. एन अन्नादुरई कर रहे हैं और इसमें अरुण कुमार सागर, संजीव कुमार सिंगारी, इंद्र हैंग सुब्बा, जी.सी चंद्रशेखर और विजय पाल सिंह तोमर शामिल हैं।
पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद टीम के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्मारक सेलुलर जेल का दौरा किया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में वे स्वराज द्वीप (पूर्व में हैवलॉक द्वीप) गए और द्वीपसमूह में कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग पर रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
समिति के सदस्य बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण पर उर्वरक विभाग, मद्रास फर्टिलाइजर लिमिटेड (एमएफएल) और फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
वे द्वीपों में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के कार्यान्वयन पर भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबी) विभाग के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY