देश की खबरें | बेटे की मौत से दुखी माता-पिता ने बेटी के साथ आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में बेटे की मौत से दुखी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ बुधवार को कुंए में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
जयपुर, 21 दिसंबर राजस्थान के पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में बेटे की मौत से दुखी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ बुधवार को कुंए में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि सांझी गांव निवासी भलाराम मेघवाल (30) अपनी पत्नी मीरा (26) और पुत्री निकिता (4) के साथ बुधवार सुबह अपने बीमार पुत्र भीमाराम (3) को लेकर रोहट के अस्पताल के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते भीमाराम की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बेटे की मौत से परिवार काफी सदमे में थी और परिवार के तीनों सदस्यों ने सांझी गांव के निकट एक कुएं में भीमाराम के शव के साथ कूद कर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि बरामद सुसाइड नोट में मृतक भलाराम ने अपने पुत्र की बीमारी से मौत के दुख में यह कदम उठाने की बात लिखी है।
अधिकारी ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

