खेल की खबरें | पारस डोगरा की नाबाद शतकीय पारी से पुडुचेरी ने सेना को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पारस डोगरा (नाबाद 129) की नाबाद शतकीय पारी के साथ केबी अरुण कार्तिक और अंकित शर्मा की अर्धशतकों की मदद से पुडुचेरी ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ई मुकाबले में मंगलवार को यहां सेना को पांच विकेट से शिकस्त दी।

रांची, 15 नवंबर पारस डोगरा (नाबाद 129) की नाबाद शतकीय पारी के साथ केबी अरुण कार्तिक और अंकित शर्मा की अर्धशतकों की मदद से पुडुचेरी ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ई मुकाबले में मंगलवार को यहां सेना को पांच विकेट से शिकस्त दी।

डोगरा ने 121 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने कार्तिक और अंकित दोनों के साथ शतकीय साझेदारियां की। 

पुडुचेरी ने टॉस जीतकर सेना को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेल कर सेना को जीत दिलाने वाले रवि चौहान ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा। उनकी 117 गेंद में नौ चौके और एक छक्का जड़ित पारी से टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 302 रन बनाये।

सेना के लिए राहुल सिंह ने 81 और कप्तान रजत पालिवाल ने 38 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पुडुचेरी ने दूसरे ओवर में ही अपने कप्तान आर रघुपति (एक रन) का विकेट गंवा दिया। टीम में आठवें ओवर में 42 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया।

इसके बाद डोगरा और कार्तिक (78) ने तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर मैच में पुडुचेरी की वापसी करायी। कार्तिक ने 73 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये।

डोगरा को इसक बाद अंकित (50 गेंद में 54 रन)  के रूप में अच्छा साझेदार मिला।  दोनों ने छठे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर मैच सेना की पकड़ से दूर कर दिया।

दिन के एक अन्य मैच में महाराष्ट्र ने अजीम काजी की 97 गेंद में  सात चौके और चार छक्के जड़ित 106 रन की पारी के दम पर बंगाल को तीन विकेट से शिकस्त दी।

संदीप कुमार घरामी की 132 गेंद में 127 रन की पारी से बंगाल ने छह विकेट पर 279 रन बनाये लेकिन महाराष्ट्र ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले को सात विकेट पर 282 रन बनाकर अपने नाम कर लिया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में रेलवे ने मिजोरम को 254 रन के बड़े अंतर से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\