परमबीर सिंह पहुंचे मुंबई, अपराध शाखा ने करीब सात घंटे की पूछताछ
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने के बाद अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। मुंबई की एक अदालत ने सिंह को जबरन वसूली के मामले में ''भगोड़ा'' घोषित करते हुए उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया था।
मुंबई, 25 नवंबर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने के बाद अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। मुंबई की एक अदालत ने सिंह को जबरन वसूली के मामले में ''भगोड़ा'' घोषित करते हुए उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया था।
परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और अपराध शाखा के अधिकारियों ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की।
चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचे सिंह सरकारी वाहन से सुबह करीब 11 बजे कांदिवली में अपराध शाखा की इकाई-11 के कार्यालय पहुंचे और शाम करीब 6:15 बजे वहां से निकले। सिंह वर्तमान में महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह जबरन वसूली के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। सिंह के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है।
अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, '' उन्होंने (सिंह ने) जांच में सहयोग किया और हमारे सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। हमने उन्हें नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि जब भी जरूरत होगी, उन्हें पेश होना चाहिए।''
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

