खेल की खबरें | पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार को हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले ऊंची कूद के खिलाड़ी निषाद कुमार ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की।
शिमला, छह सितंबर तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले ऊंची कूद के खिलाड़ी निषाद कुमार ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
राज्य के ऊना जिले के रहने वाले 21 साल के निषाद ने पुरुष ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में 2.06 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निषाद को सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। निषाद के साथ उनके परिवार के सदस्य और कोच नसीम अहमद भी मौजूद थे।
ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और खेल बुनियादी ढांचा तैयार करने पर जोर दे रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)