विदेश की खबरें | पापुआ न्यू गिनी, फिजी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने सोमवार को अपने-अपने देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। इन दोनों प्रशांत द्वीपीय देशों के सर्वोच्च सम्मान से किसी अन्य देश के व्यक्ति को सम्मानित किया जाना दुर्लभ बात है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोर्ट मोरेस्बी, 22 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने सोमवार को अपने-अपने देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। इन दोनों प्रशांत द्वीपीय देशों के सर्वोच्च सम्मान से किसी अन्य देश के व्यक्ति को सम्मानित किया जाना दुर्लभ बात है।

मोदी द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करने के मकसद से भारत एवं 14 प्रशांत द्वीप देशों के अहम शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘पापुआ न्यू गिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है, जो भारत के लिए अभूतपूर्व सम्मान की बात है।’’

उसने बताया कि पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल सर बॉब डाडे ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ प्रदान किया। उन्हें प्रशांत द्वीपीय देशों की एकता और ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए काम करने के कारण यह सम्मान दिया गया है।

कार्यालय ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन समेत पीएनजी से बाहर से ऐसे कुछेक ही लोग हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘यह सम्मान भारत-पापुआ न्यू गिनी के गहरे संबंधों का प्रतीक है।’’

इससे कुछ ही देर पहले फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाजा। प्रधानमंत्री मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत के लिए एक बड़े सम्मान की बात। मोदी को फिजी के प्रधानमंत्री ने फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। उन्हें उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया। आज तक फिजी के बाहर के गिने-चुने लोगों को ही इससे सम्मानित किया गया है।’’

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों और फिजी-भारतीय समुदाय की पीढ़ियों को यह सम्मान समर्पित किया, जिन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष और स्थिर संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किए जाने पर मैं फिजी के लोगों और सरकार का आभारी हूं। मैं यह पुरस्कार प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री राबुका को धन्यवाद देता हूं। यह भारत के लोगों का सम्मान करना और भारत एवं फिजी के मजबूत संबंधों को मान्यता देना है।’’

मोदी ने एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन से इतर पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर के साथ भी एक ‘‘शानदार बैठक’’ की।

व्हिप्स ने मोदी को पलाऊ के लोगों के सबसे महत्पूर्ण औजारों में से एक इबाक्ल भेंट किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इबाक्ल का स्थानीय संस्कृति में बहुत महत्व है और यह नेतृत्व एवं बुद्धिमत्ता का प्रतीक है।

इससे पहले मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद’ (गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान), ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ (अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान), ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फलस्तीन’ पुरस्कार (विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान) और ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ (संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया चुका है।

इसके अलावा उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड’ (रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान), ‘द ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ (विदेशी गणमान्य हस्तियों को दिया जाने वाला मालदीव का सर्वोच्च सम्मान) और ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रीनेसंस’ (खाड़ी देश द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान) से भी नवाजा जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\