देश की खबरें | पप्पू यादव ने कहा कि वह पूर्णिया से पर्चा दाखिल करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस सप्ताह के अंत में बिहार के पूर्णिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल करेंगे । इसके साथ ही यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से सहयोगी कांग्रेस के लिए यह लोकसभा सीट छोड़ने का आग्रह किया।
पटना, एक अप्रैल कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस सप्ताह के अंत में बिहार के पूर्णिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल करेंगे । इसके साथ ही यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से सहयोगी कांग्रेस के लिए यह लोकसभा सीट छोड़ने का आग्रह किया।
हाल ही में अपने राजनीतिक दल जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने निर्णय का ऐलान किया। कांग्रेस के सहयोगी राजद ने पूर्णिया सीट से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है, जो मंगलवार को पर्चा दाखिल कर सकती हैं ।
यादव ने लिखा, ‘‘देश भर में फैले पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथी, मेरे जन नामांकन में शामिल होना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए पूर्णिया की महान जनता द्वारा प्रस्तावित नामांकन तिथि दो अप्रैल की जगह चार अप्रैल हो गया है। आप सब इसमें शामिल हों और आशीष दें।’’
अपनी मर्जी से पार्टी नेताओं को टिकट बांटने वाले राष्ट्रीय जनता दल एवं उसकी सहयोगी कांग्रेस ने पहले चरण में मतदान होने वाले सीटों को छोड़ कर प्रदेश में अब तक किसी भी सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
हालांकि, पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनके लिये उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, चारों सीटों पर पर्चा दाखिल किये जाने के बाद ही की गई थी।
यादव ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के बड़े भाई राजद प्रमुख आदरणीय लालू (प्रसाद) जी से पुनः आग्रह है कि वह गठबंधन के हित में पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करें और इसे कांग्रेस के लिए छोड़ दें।’’
कांग्रेस की राज्य इकाई के सूत्रों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि यादव आलाकमान की मंजूरी से मैदान में उतर रहे हैं या नहीं, लेकिन अगर वह अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

