एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह का करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह होशियारपुर से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाबा के होशियारपुर से कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह का करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह होशियारपुर से गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 अप्रैल पंजाबा के होशियारपुर से कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पपलप्रीत को पंजाब पुलिस ने एक अभियान में गिरफ्तार किया जिसमें खुफिया ईकाई भी शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि पपलप्रीत को अमृतपाल का गुरु माना जाता है और वह कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था।

पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च को शुरू की गई कार्रवाई के दिन से ही अमृतपाल और पपलप्रीत फरार थे।

गौरतलब है कि 18 मार्च को कट्टरपंथी उपदेशक जालंधर में वाहन और हुलिया बदलकर पुलिस के शिकंजे से बचकर फरार होने में सफल रहा था।

अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ समुदायों में द्वेष पैदा करने, हत्या की कोशिश, पुलिस कर्मियों पर हमला और सरकारी अधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन करने से रोकने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).