देश की खबरें | पनीरसेल्वम और 55 अन्य ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम समेत 56 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को होने वाले मतदान के वास्ते अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

चेन्नई, 12 मार्च तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम समेत 56 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को होने वाले मतदान के वास्ते अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उम्मीदवारों में एक महिला प्रत्याशी हैं।

अन्नाद्रमुक समन्वयक पनीरसेल्वम ने मंदिर में दर्शन करने के बाद बोदिनायक्कनूर से नामांकन पत्र भरा, जहां से वह तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए प्रयासरत हैं।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों एम सी संपत (उद्योग) और सी श्रीनिवासन (वन) ने कुड्डलूर और डिंडीगुल से नामांकन पत्र दाखिल किये।

हर चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए मशहूर डॉ के पद्मराजन समेत कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि वह सोमवार को नामांकन पत्र दायर करेंगे।

इस बीच, तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष एन नागेंद्रन ने पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही शुक्रवार को तिरुनेलवेली सीट से नामांकन पत्र भरके अटकलों को जन्म दे दिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज शुभ दिन है, इसलिए मैंने नामांकन पत्र दाखिल किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड