खेल की खबरें | पंड्या भाइयों के पिता का निधन, कृणाल बायो बबल से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या और उनके भाई कृणाल के पिता हिमांशु का निधन हो गया है ।

वडोदरा, 16 जनवरी भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या और उनके भाई कृणाल के पिता हिमांशु का निधन हो गया है ।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे कृणाल परिवार के पास पहुंचने के लिये टूर्नामेंट के लिये बनाये गए बायो बबल से बाहर निकल गए हैं । संघ के सचिव अजित लेले ने यह जानकारी दी ।

हार्दिक यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला की तैयारी में जुटे हैं ।

हिमांशु ने अपने बेटों की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी ।

कृणाल ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में 76 रन बनाये और तीन मैचों में चार विकेट भी ले चुके हैं ।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट किया ,‘‘ पहली बार अंकल से मोतीबाग में मुलाकात हुई थी । वह हमेशा चाहते थे कि उनके बेटे अच्छा क्रिकेट खेलें । आपको और आपके परिवार को मेरी संवेदना । ईश्वर इस संकट के समय से निकलने की शक्ति दे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी