देश की खबरें | पेंडोरा पेपर: ईडी ने कारोबारी भाइयों के खिलाफ दर्ज मामले में 30.60 करोड़ रुपये का निवेश जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘पेंडोरा पेपर’ नामक वैश्विक वित्तीय डेटा लीक के दौरान जिन दो भाइयों विक्रम स्वरूप और गौरव स्वरूप के नाम सामने आए थे, उनके खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के कथित मामले में प्रतिभूतियों में किये गये 30.60 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश को जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जून ‘पेंडोरा पेपर’ नामक वैश्विक वित्तीय डेटा लीक के दौरान जिन दो भाइयों विक्रम स्वरूप और गौरव स्वरूप के नाम सामने आए थे, उनके खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के कथित मामले में प्रतिभूतियों में किये गये 30.60 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश को जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने एक बयान में बताया कि पेंडोरा लीक में कहा गया है कि भारतीय व्यवसायी बंधु ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में निगमित ‘एप्सिलॉन एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ कंपनी में ‘‘लाभार्थी मालिक’’ थे।

‘पेंडोरा पेपर’ लीक का मामला 2021 में सामने आया था, जब ‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ ने 2.94 टेराबाइट का डेटा जारी किया था, जिसमें भारत समेत 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के अमीरों के अन्य देशों में लेन-देन की जानकारी दी गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, ‘‘विक्रम स्वरूप और गौरव स्वरूप ‘एप्सिलॉन एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के बैंक खातों में लाभार्थी थे। ये खाते स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, जर्सी और बैंक जे सफरा सरसिन, स्विट्जरलैंड में थे।’’

निदेशालय ने कहा, ‘‘जांच में पाया गया कि स्वरूप बंधुओं के पास इन खातों में विदेशी मुद्रा के रूप में संपत्ति थी, जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, (फेमा) 1999 की धारा चार का उल्लंघन है।’’

उसने कहा कि प्रतिभूतियों में निवेश के रूप में कुल 30.60 करोड़ रुपये की संपत्ति की पहचान की गई और इसे फेमा की धारा 37ए के तहत जब्त किया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड