देश की खबरें | राजकीय सम्मान के साथ किया गया पंडित जसराज का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का बृहस्पतिवार को यहां उनके परिवार के सदस्यों और करीबी मित्रों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अगस्त भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का बृहस्पतिवार को यहां उनके परिवार के सदस्यों और करीबी मित्रों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अमेरिका के न्यूजर्सी में सोमवार को मेवाती घराने के गायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कोरोना वायरस लॉकडाउन की घोषणा के समय वह अमेरिका में थे और उस समय उन्होंने उसी देश में रहने का फैसला लिया।

यह भी पढ़े | Meghalaya: मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, COVID-19 के कारण राज्य में हर महीने एक सप्ताह के लिए बंद रहेगी सीमा.

विले पार्ले के पवन हंस शमशान घाट पर 21 बंदूकों की सलामी के बाद पंडित जसराज के बेटे सारंग देव पंडित ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। कोरोना वायरस महामारी के कारण वहां सिर्फ 25-30 लोगों की मौजूदगी की इजाजत थी।

परिवार के मीडिया संयोजक प्रीतम शर्मा के मुताबिक, पोती श्वेता पंडित, संगीतकार जतिन पंडित, गायक अनूप जलोटा, कैलाश खेर और अन्य लोग अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद थे।

यह भी पढ़े | हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर कई लोगों के सम्पर्क में आने के बाद खुद को 3 दिन के लिए किया होम क्वारंटीन: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पंडित जसराज के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को दर्शन के लिये उनके वर्सोवा स्थित आवास पर रखा गया था। फिल्मकार संजय लीला भंसाली, गायिका श्रेया घोषाल और पंडित रोनू मजूमदार समेत फिल्म उद्योग के कई लोग महान गायक को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे।

पंडित जसराज के परिवार में उनकी पत्नी मधुरा, पुत्र सारंग और बेटी दुर्गा जसराज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\