देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री के करीब सहयोगी पांडियन ने पुरी में धरोहर गलियारा परियोजना की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निकट सहयोगी वी के पांडियन ने श्री जगन्नाथ धरोहर गलियारा परियोजना के तहत चल रहे कामों का शनिवार को निरीक्षण किया।
पुरी, नौ दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निकट सहयोगी वी के पांडियन ने श्री जगन्नाथ धरोहर गलियारा परियोजना के तहत चल रहे कामों का शनिवार को निरीक्षण किया।
पवित्र शहर की सुबह की यात्रा के दौरान, पांडियन ने मंदिर में तीर्थयात्रियों के सुचारू और सुरक्षित प्रवेश के लिए 12वीं सदी के मंदिर के आसपास कतार प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की भी समीक्षा की
उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्य, मठ बहाली , जगन्नाथ बल्लव पार्किंग सेंटर एंड मारिचिकोट से डोलाबेदी तक कतार प्रबंधन आदि को लेकर किये जा रहे विभिन्न कामों की प्रगति का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पांडियन ने डोलाबेदी बहाली, ‘इमार मठ’, ‘पंजाबी मठ’, ‘उत्तरपार्श्व’ मठ और परिक्रमा क्षेत्र में कार्य की पर्याप्त प्रगति पर बल दिया।
सत्त्तारूढ़ बीजू जनता में हाल में शामिल हुए पांडियन ने मंदिर के दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया एवं उसकी समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को बफर जोन तथा सभी तरफ के अन्य सौंदर्यीकरण कार्य को अगले सप्ताह तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)