जरुरी जानकारी | पांडेय ने उद्योग से जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने बुधवार को घरेलू उद्योग से देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा।

नयी दिल्ली, 25 अगस्त भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने बुधवार को घरेलू उद्योग से देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा।

उन्होंने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआइ) योजनाओं से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने उद्योग मंडल एसोचैम के ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम में कहा कि जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाकर 20 से 25 प्रतिशत तक पहुंचाई जानी चाहिए।

फिलहाल जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 17 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि सरकार कारोबार सुगमता बढ़ाने और उत्पादों की गुणवत्ता एवं मानक बढ़ाने को लेकर कदम उठा रही है।

पांडेय ने कहा, ‘‘रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटिंग जैसी नई प्रौद्योगिकी के उपयोग से विनिर्माण क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि वाहन क्षेत्र के लिये भी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना विचाराधीन है।

सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र की क्षमता और निर्यात बढ़ाने के मकसद से 13 क्षेत्रों के लिये 26 अरब डॉलर मूल्य की पीएलआई योजनाओं की घोषणा की है। इनमें एडवांस केमिस्ट्री सेल बैटरी, इलेक्ट्रानिक्स..प्रौद्योगिकी उत्पाद, औषधि, दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पाद, खाद्य वस्तुऐं, स्पेशियलिटी स्टील और कुछ अन्य उत्पाद शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर