देश की खबरें | सर्वसम्मति से निर्वाचित होने वाली पंचायतों को मिलेगा पांच लाख रुपये का विशेष अनुदान: मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों के लिए सोमवार को ‘मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान’ के तहत पांच लाख रुपये के विशेष अनुदान की घोषणा की।

चंडीगढ़, 21 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों के लिए सोमवार को ‘मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान’ के तहत पांच लाख रुपये के विशेष अनुदान की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन गांवों के लिए विशेष अनुदान देने की घोषणा की है जो आगामी पंचायत चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से सरपंचों एवं पंचों का चुनाव करेंगे।

एक सरकारी बयान के अनुसार मान ने कहा कि इस फैसले से राज्यभर में सर्वसम्मति से स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव करने की प्रवृति सामने आयेगी तथा ‘‘जमीनी स्तर पर राजनीतिक वैमनस्य का समूल नष्ट होगा। ’

उन्होंने कहा कि यदि सरपंचों और पंचों का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता है तो यह बेहतर है क्योंकि इससे गांवों में भाईचारा बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनावों का मुख्य रूप से संबंध गांवों के विकास से हैं और इसे अपने विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक हिसाब- किताब करने के औजार के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपने राजनीतिक मतभेदों को एक तरफ रखकर आगामी चुनाव में सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव करने की अपील की ताकि भाईचारा एवं सौहार्द्र के मूल्यों को और मजबूत किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO