Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी के पंचायत चुनाव दोबारा कराए जाएं- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को मांग की कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाए.
लखनऊ, 17 जुलाई : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को मांग की कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाए. यह बात प्रियंका गांधी वाद्रा ने लखीमपुर खीरी जिले के पथगावा प्रखंड के सेमरा गांव पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.
गौरतलब है कि नौ जुलाई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी उम्मीदवार रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ बद्तमीजी की और उनकी साड़ियां खींच लीं. यह भी पढ़ें : Karnataka: राज्य में जल्द होगा नेतृत्व परिवर्तन? जानें अपने इस्तीफे पर क्या बोले सीएम येदियुरप्पा
इसबीच प्रियंका ने रितु सिंह और अनीता यादव से भी मुलाकात की. इस दौरान उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. प्रियंका प्रदेश की राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

