एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 'पंचायत' के अभिनेता आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘पंचायत’ और ‘पाताल लोक’ जैसी वेब सीरीज से चर्चित हुए अभिनेता आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | 'पंचायत' के अभिनेता आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा

मुंबई, 15 जुलाई ‘पंचायत’ और ‘पाताल लोक’ जैसी वेब सीरीज से चर्चित हुए अभिनेता आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र के मुताबिक फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। वह अस्पताल में हैं।’’

‘पंचायत’ में ‘दामाद जी’ का किरदार निभाने वाले आसिफ खान ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने प्यार और समर्थन के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

आसिफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हूं जिनके लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं ठीक हो रहा हूं और बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).