Panama Papers: ED ने मुंबई में कारोबारी जावरेह पूनावाला की 41 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘पनामा पेपर’ में जिक्र किये गये एक कारोबारी के खिलाफ विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों के उल्लंघन की जांच के तहत मुंबई में एक प्रमुख स्थान पर सोमवार को 41 करोड़ रुपये मूल्य के तीन कार्यालय कुर्क किये.
नयी दिल्ली, आठ मई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘पनामा पेपर’ में जिक्र किये गये एक कारोबारी के खिलाफ विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों के उल्लंघन की जांच के तहत मुंबई में एक प्रमुख स्थान पर सोमवार को 41 करोड़ रुपये मूल्य के तीन कार्यालय कुर्क किये. ईडी ने एक बयान में कहा कि जावरेह सोली पूनावाला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई. यह भी पढ़ें: Harassment Case: भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी. वी. श्रीनिवास की याचिका पर 15 मई को उच्चतम न्यायालय करेगा सुनवाई
जावरेह पूनावाला टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के संस्थापक और सीएमडी साइरस एस पूनावाला के भाई हैं. कंपनी और उसके प्रवर्तकों का इस मामले से कोई संबंध नहीं है. जांच एजेंसी के बयान में कहा गया है कि जावरेह पूनावाला उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के प्रावधानों का दुरुपयोग कर विदेशी मुद्रा देश से बाहर भेजे जाने के आरोपी हैं.
बयान में कहा गया है कि ईडी ने मुंबई के वरली इलाके में सीजय हाउस स्थित तीन अचल संपत्ति विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जब्त की है. इनकी कीमत 41.64 करोड़ रुपये आंकी गई है. एजेंसी ने कहा कि पूनावाला और उनके परिवार ने "अधिकतम स्वीकार्य सीमा (एलआरएस के तहत उपलब्ध) का उपयोग किया और वर्ष 2011-12 से, उन्होंने 'परिवार के खर्च और स्वयं के खर्च' आदि के बहाने गलत जानकारियों के माध्यम से विदेश में धन भेजा. बयान में कहा गया है कि हालांकि उनके परिवार का कोई सदस्य विदेश में नहीं रह रहा था और न ही कोई प्रवासी भारतीय था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

