देश की खबरें | पालघर हिंसा मामला: अदालत आरोपियों की जमानत याचिका पर तीन नवंबर को करेगी सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित एक विशेष अदालत पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में 101 आरोपियों की जमानत याचिका पर तीन नवंबर को सुनवाई करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित एक विशेष अदालत पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में 101 आरोपियों की जमानत याचिका पर तीन नवंबर को सुनवाई करेगी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश पी पी जाधव ने बृहस्पतिवार को जांच अधिकारियों के उपस्थित न होने की वजह से सुनवाई टाल दी।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

विशेष लोक अभियोजक सतीश मानशिन्दे ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया और अदालत को घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का विवरण तथा उनका कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) सौंपा।

आरोपियों की ओर से पेश वकील अमृत अधिकारी ने दलील दी कि प्राथमिकी में संबंधित लोगों के नाम हमलावर के रूप में दर्ज नहीं हैं और इसलिए अपराध में उनकी संलिप्तता को लेकर संदेह प्रतीत होता है।

यह भी पढ़े | UP में 24 घंटे में कोरोना के 2402 नए केस, 35 लोगों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

घटना में मारे गए दो साधुओं के परिवारों की ओर से वकील प्रमोद ओजा पेश हुए।

उल्लेखनीय है कि पालघर के गढ़चिंचले गांव में 16 अप्रैल को भीड़ ने दो साधुओं और उनके चालक की तब पीट-पीटकर हत्या कर दी थी जब वे कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान एक अंतिम संस्कार में शामिल होने कार से गुजरात के सूरत जा रहे थे।

बर्बर भीड़ ने हमला इन अफवाहों के बीच किया कि लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में बच्चा चोर घूम रहे हैं।

मामले की जांच बाद में सीआईडी को सौंप दी गई थी।

मृतकों में महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशील गिरि महाराज (35) और उनके चालक नीलेश तेलगडे (30) शामिल थे।

आरोपियों पर हत्या, हथियारों से लैस होकर दंगा करने और लोकसेवक को दायित्व निभाने से रोकने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

वर्तमान में दो नाबालिगों सहित 128 लोग न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार को कम से कम 24 और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी