देश की खबरें | पालघर पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पालघर जिला पुलिस ने एक एटीएम सेंटर को लूटने की कथित रूप से साजिश रच रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पालघर (महाराष्ट्र), 19 जुलाई पालघर जिला पुलिस ने एक एटीएम सेंटर को लूटने की कथित रूप से साजिश रच रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ग्रामीण जिले के पुलिस प्रमुख बालासाहब पाटिल ने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोग पालघर, ठाणे और मुम्बई के हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नवली फाटा में पुलिस गश्ती दल ने एक एटीएम सेंटर के पास कुछ लोगों को संदिग्ध तरीके से घूमते देखा।
पाटिल ने बताया कि इस दल ने अतिरक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया और फिर संदिग्धों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि यह गिरोह एटीएम में लूटपाट करने एवं अन्य गतिविधियों की योजना बना रहे थे।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि इन लोगों के पास से एक हंसिया, चाकू , धातु काटने वाले तीन उपकरण, एक अन्य प्रकार का कटर, नायलॉन की रस्सी, एक पैकेट मिर्च पाउडर तथा दो गाड़ियां जब्त की गयीं, जो कुल 8,56,600 रुपये मूल्य के हैं।
उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)