पालघर लिंचिंग: सीआईडी ने 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार
यह घटना पिछले महीने एक गांव में हुई थी।
मुंबई, 12 मई महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना पिछले महीने एक गांव में हुई थी।
इस हालिया गिरफ्तारी से अब तक इस मामले में गिरफ्तार होने वाले लोगों की संख्या 134 तक पहुंच चुकी है। सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच जबसे सीआईडी को सौंपी गई है तब से विभाग ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी ‘’हिंसा और आगजनी की घटना में सक्रिय रूप से शामिल थे।’’
इससे पहले पालघर पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से नौ नाबालिग भी हैं। यह घटना 16 अप्रैल को गडचिंचले गांव में हुई थी। दो साधु मुंबई से एक कार से अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने सूरत जा रहे थे। उनका चालक भी उनके साथ था।
गांव में एक भीड़ ने उन्हें रोका और बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी। यहां तक कि घटनास्थल पर कुछ पुलिसकर्मी भी पहुंच चुके थे।
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपी गांव से घने जंगल में भाग गए थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ड्रोन का सहारा लिया। इस मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

