देश की खबरें | पालघर: 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 3.5 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के पालघर में एक वरिष्ठ नागरिक को 'डिजिटल अरेस्ट' कर उससे 3.5 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पालघर (महाराष्ट्र), नौ अप्रैल राज्य के पालघर में एक वरिष्ठ नागरिक को 'डिजिटल अरेस्ट' कर उससे 3.5 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों में जमा 22 लाख रुपये के लेनदेन पर रोक लगा दी है।
पीड़ित व्यक्ति को पिछले साल 18 दिसंबर से 10 फरवरी के बीच निशाना बनाया गया।
पालघर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने सबसे पहले पीड़ित को फोन किया और उस पर अवैध विज्ञापन तथा उत्पीड़न में संलिप्त होने का आरोप लगाया।
इसके बाद, एक अन्य व्यक्ति फोन पर जुड़ा जिसने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का वकील बताया। पीड़ित को गिरफ्तारी की धमकी दी गई और उसे कार्रवाई से बचाने के लिए विभिन्न बैंक खातों में 3.5 करोड़ रुपये भेजने के लिये कहा गया।
पाटिल ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए आठ आरोपियों का पता लगाया। इन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार आरोपियों को नागपुर से पकड़ा गया, तीन को गुजरात के अंकलेश्वर से गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी को बिहार के औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

