देश की खबरें | पलारीवट्टोम फ्लाईओवर निर्माण घोटाला : आईयूएमएल के विधायक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पूर्व मंत्री एवं आईयूएमएल के विधायक वी. के. इब्राहिम कुन्जू को कथित पलारीवट्टोम फ्लाईओवर निर्माण घोटाला मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) के दल ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
कोच्चि, 18 नवम्बर केरल के पूर्व मंत्री एवं आईयूएमएल के विधायक वी. के. इब्राहिम कुन्जू को कथित पलारीवट्टोम फ्लाईओवर निर्माण घोटाला मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) के दल ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस नीत यूडीएफ के शासन में यहां इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था।
यह भी पढ़े | कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में अपने नेताओं के लिए सुरक्षा मांगी.
मामले की जांच कर रहे सर्तकता दल के अधिकारियों ने यहां एक निजी अस्पताल में कुन्जू को गिरफ्तार किया, जहां उनका किसी बीमारी का इलाज चल रहा था।
सूत्रों ने बताया कि सतर्कता दल ने उन्हें गिरफ्तार करने से पहले अस्पताल के अधिकारियों से बात की थी।
यह भी पढ़े | कनफेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने केजरीवाल के बाजार बंद करने के प्रस्ताव पर जताई नाराजगी.
इससे पहले, वीएसीबी अधिकारियों ने कुन्जू से इस मामले में कई बार पूछताछ भी की है।
उन्होंने आरोपों को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया है।
कुन्जू पर आरोप है कि वह पुल की खराब गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार हैं, इसका निर्माण तब किया गया था जब वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की यूडीएफ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे।
राज्य सरकार ने इस फ्लाईओवर का फिर से निर्माण कराने का निर्णय किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)