देश की खबरें | पलानीस्वामी ने भारतीय संस्कृति की उत्पत्ति संबंधी समिति के पुनर्गठन का केन्द्र से किया आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने तमिलनाडु के विशेषज्ञों को शामिल करके पिछली 12 सहस्राब्दी के दौरान भारतीय संस्कृति की उत्पत्ति और विकास का अध्ययन करने के लिए संस्कृति मंत्रालय के तहत एक विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन किये जाने का केन्द्र से बुधवार को आग्रह किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 23 सितम्बर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने तमिलनाडु के विशेषज्ञों को शामिल करके पिछली 12 सहस्राब्दी के दौरान भारतीय संस्कृति की उत्पत्ति और विकास का अध्ययन करने के लिए संस्कृति मंत्रालय के तहत एक विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन किये जाने का केन्द्र से बुधवार को आग्रह किया।

द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मांग की थी कि समिति में अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक समुदायों और दक्षिणी तथा उत्तर पूर्वी राज्यों से प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: बेहद दिलचस्प होती जा रही है मध्यप्रदेश उपचुनावों की जंग, किसानों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर के आसार.

पलानीस्वामी ने कहा कि समिति की संरचना ‘‘गहरी चिंता’’ का विषय है।

राज्य, संस्कृति और पर्यटन मंत्री, प्रह्लाद सिंह पटेल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा था कि 12,000 साल पहले से भारतीय संस्कृति के विकास और उत्पत्ति के समग्र अध्ययन के लिए 16 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-कोविड अस्पतालों में OPD संचालित करने के लिए दिए निर्देश.

मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति में किसी दक्षिणी राज्य विशेषकर तमिलनाडु से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु का गौरवशाली अतीत है और भारत की दक्षिण में सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक, द्रविड़ सभ्यता, एक संपन्न संस्कृति है।’’

समिति का गठन किये जाने के दौरान तमिलनाडु के विशेषज्ञों की ‘‘अनदेखी’’ किये जाने को लेकर हैरानी जताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करने और संस्कृति मंत्रालय को तमिलनाडु के विद्वानों को शामिल कर विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन किये जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\