देश की खबरें | पलानीस्वामी ने कावेरी पुनरूद्धार योजना को केंद्र से मंजूरी देने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को केंद्र से उनके द्वारा घोषित 10,700 करोड़ रूपये की कावेरी पुनरूद्धार योजना को नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर मंजूरी देने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई/नयी दिल्ली, 18 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को केंद्र से उनके द्वारा घोषित 10,700 करोड़ रूपये की कावेरी पुनरूद्धार योजना को नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर मंजूरी देने की अपील की।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ डिजिटल बैठक के दौरान पलानीस्वामी ने कहा कि न केवल कृषि के लिए, बल्कि पेयजल के लिए भी तमिलनाडु की जीवनरेखा समझे जाने वाली कावेरी नदी के पुनरूद्धार के लिए उन्होंने ‘नदंनधाई वाझी कावेरी’ नामक योजना की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, मूल वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि.

उन्होंने कहा, ‘‘ 10,700 करोड़ रूपये का अनुमान तैयार किया गया है और (तकनीकी वाणिज्यिक कंपनी) वापकोस डीपीआर तैयार कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अनुरोध करता है कि इस परियोजना को नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर विशेष कार्यक्रम के रूप में मंजूर किया जाए और इसे राष्ट्रीय परियोजना के रूप में लिया जाए।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में अपराधी को गिरफ्तार करने गए पुलिस वाले की हत्या, राज्य सरकार ने पुलिसकर्मी के परिवार को 50 लाख रुपये और नौकरी देने की घोषणा की: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वर्ष 2024 तक ग्रामीण परिवारों को पाइप से पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य वाले जल जीवन मिशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 लाख परिवारों को इस साल नल से पानी का कनेक्शन देने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि 2020-21 के लिए 2375 करोड़ रूपये के आवंटन में से तमिलनाडु 20 लाख कनेक्शन देने के लिए जिलों को 2265 करोड़ रूपये दे चुका है।

शेखावत ने ट्वीट किया, ‘‘ आज तमिलनाडु के मुख्मयंत्री श्री ई के पलानीस्वामी के साथ डिजिटल बैठक की जहां राज्य मंत्री आर लाल कटारिया और मंत्रालय के अधिकारी भी थे।

पलानीस्वामी ने मेकेडाटू में कावेरी नदी पर बांध की कर्नाटक की पैरवी के खिलाफ तमिलनाडु का विरोध दोहराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\