जरुरी जानकारी | पाकिस्तान का शेयर बाजार करीब 9.5 प्रतिशत उछला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव पर विराम लगने से पीएसएक्स का मानक सूचकांक केएसई-100 एक कारोबारी सत्र की सबसे बड़ी बढ़त लेने में सफल रहा। कारोबार के अंत में यह 10,123.10 अंक यानी 9.45 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 1,17,297.73 अंक पर बंद हुआ।
दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव पर विराम लगने से पीएसएक्स का मानक सूचकांक केएसई-100 एक कारोबारी सत्र की सबसे बड़ी बढ़त लेने में सफल रहा। कारोबार के अंत में यह 10,123.10 अंक यानी 9.45 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 1,17,297.73 अंक पर बंद हुआ।
पीएसएक्स 9,929.48 अंक यानी 9.26 प्रतिशत बढ़कर 1,17,104.11 अंक पर खुला था। सूचकांक में भारी उछाल आने से पीएसएक्स में कारोबार खुलने के बाद एक घंटे के लिए निलंबित करना पड़ा था।
हालांकि, इसकी तेजी दोपहर के सत्र में भी बरकरार रही और यह 9.03 प्रतिशत बढ़कर 1,16,857.00 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में भी यह अपनी बढ़त को बढ़ाने में सफल रहा।
पिछले सप्ताह भारत के साथ संघर्ष बढ़ने के कारण अनिश्चितता आने से पीएसएक्स के सूचकांक में लगभग 6.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई थी।
पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना के अभियान के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, शनिवार को दोनों देशों ने गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई।
एकेडी सिक्योरिटीज की फातिमा बुचा ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के ब्याज दर में कटौती करने और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से एक अरब डॉलर का कर्ज मिलने की खबर ने भी निवेशकों में उत्साह जगाने का काम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)