जरुरी जानकारी | पाकिस्तान का चीन से कर्ज चुकाने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने चीन से 6.3 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध अनुरोध किया है। इसकी समयसीमा अगले आठ महीने में पूरी होने वाली है।एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।
इस्लामाबाद, 23 अक्टूबर पाकिस्तान ने चीन से 6.3 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध अनुरोध किया है। इसकी समयसीमा अगले आठ महीने में पूरी होने वाली है।एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।
पाकिस्तान दरअसल अपने ऋण एवं बाहरी व्यापार से जुड़े दायित्वों को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में 34 अरब डॉलर जुटाना चाहता है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि 2022-23 के लिए द्विपक्षीय कर्ज चुकाने के लिए चीन से नया कर्ज लेने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।
इसमें बताया गया कि पाकिस्तान में चीन के राजदूत नोंग रोंग और वित्त मंत्री मोहम्मद इसाक डार के बीच शनिवार को हुई बैठक में करीब 6.3 अरब डॉलर के वाणिज्यिक कर्ज की अदायगी की समयसीमा और पुनर्वित्त के मुद्दे पर चर्चा की।
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अब से लेकर अगले वर्ष जून तक चीन से लिए 3.3 अरब डॉलर के वाणिज्यिक ऋण और तीन अरब डॉलर के सुरक्षित जमा ऋण की अवधि परिपक्व हो रही है।
इसके अलावा 90 करोड़ डॉलर से अधिक का चीन के साथ द्विपक्षीय कर्ज भी चालू वित्त वर्ष में बकाया रहने वाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

