देश की खबरें | सड़क हादसे में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर की यहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर की यहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद पुलिस ने एक बयान में बताया कि शनिवार को मैरियट से सचिवालय चौक की ओर जाते वक्त मंत्री की कार एक हिलक्स रेवो कार से टकरा गई थी जिसके बाद उन्हें पॉलीक्लिनिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा, "दुर्घटना के वक्त वाहन (हिलक्स रेवो कार) में मौजूद पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।"

इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक अकबर नासिर खान ने मीडिया को बताया कि जब यह हादसा हुआ तब मंत्री खुद अपनी कार चला रहे थे और गाड़ी में वह अकेले थे।

खान ने कहा, "सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।"

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

शकूर, मौलाना फजलुर रहमान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) के वरिष्ठ सदस्य थे, उनकी पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

जेयूआई-एफ ने कहा है कि मंत्री के जनाजे की नमाज रविवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के ‘ताजबी खेल' इलाके में अदा की जाएगी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शकूर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और एक व्यावहारिक विद्वान, वैचारिक राजनीतिक कार्यकर्ता और एक अच्छे इंसान के रूप में समाज में उनके योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।

राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने भी मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और देश में आपसी सद्भाव के लिए उनकी सेवाओं के लिए श्रद्धांजलि दी।

शकूर, कुछ महीने पहले तब सुर्खियों में आये थे जब एक महिला अधिकारी ने उन पर महिला होने के कारण हज मामलों के महानिदेशक के रूप में उसकी नियुक्ति का समर्थन करने से इनकार करने का आरोप लगाया था। हालांकि, मंत्री शकूर ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान