एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री सैयद अमीनुल हक मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले भी कई नेता इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,839 हो गई है।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

कराची, 16 जून पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री सैयद अमीनुल हक मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले भी कई नेता इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,839 हो गई है।

‘जियो न्यूज’ ने खबर दी कि हक ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पिछले एक हफ्ते से लगातार बुखार से पीड़ित हैं, जो फिर टाइफाइड में बदल गया।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: चीन ने भारतीय सैनिकों पर सहमति का उल्लंघन करने का लगाया आरोप.

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता को छह अप्रैल 2020 को सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री बनाया गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, वह पृथक-वास में चले गए।

देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अभी तक कई नेता वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | भारत की सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता से पाकिस्तान परेशान, चिंता व्यक्त कर कही ये बात.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण एक प्रांतीय मंत्री सहित कम से कम चार सांसदों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले सोमवार को सिंध की महिला विकास मंत्री सईदा शेहला रजा में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। 56 वर्षीय नेता अपने घर पर पृथक-वास में हैं।

पिछले हफ्ते पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और युसूफ रजा गिलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).