खेल की खबरें | पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप से नाम वापस लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड में होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।
कराची, 13 मार्च न्यूजीलैंड में होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।
बाबर, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज नसीम शाह को 16 मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया था। इन तीनों खिलाड़ियों को हालांकि वनडे टीम में बरकरार रखा गया है।
टीम की घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने संकेत दिया था कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल बाबर, रिजवान, नसीम इस सप्ताह फैसलाबाद में शुरू होने वाले राष्ट्रीय टी-20 में हिस्सा लेंगे।
बाबर और नसीम ने हालांकि कार्यभार प्रबंधन और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अप्रैल के मध्य में पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने वाली है, इसलिए यह स्पष्ट है कि वे फ्रेंचाइजी लीग को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की असंगत नीतियों को देखते हुए ये खिलाड़ी जानते हैं कि अगर वे पीएसएल में कुछ अच्छे प्रदर्शन करते हैं तो वे राष्ट्रीय टी20 टीम में वापस आ जाएंगे, जिससे सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा होगी।’’
बाबर ने 2020 के बाद से कोई घरेलू प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

