विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पूर्व मंत्री कुरैशी जेल से छूटने के बाद फिर गिरफ्तार किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को मंगलवार को एक शीर्ष अदालत के आदेश पर रावलपिंडी की जेल से रिहा करने के तुरंत बाद एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 23 मई पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को मंगलवार को एक शीर्ष अदालत के आदेश पर रावलपिंडी की जेल से रिहा करने के तुरंत बाद एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

66 वर्षीय कुरैशी ने खान के शासन में 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया।

‘जियो टीवी’ के अनुसार, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कुरैशी की रिहाई का आदेश दिया। कुरैशी ने हलफनामा दिया जिसमें आश्वस्त किया गया कि वह आंदोलन करने और कार्यकर्ताओं को उकसाने से दूर रहेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि रावलपिंडी की अदियाला जेल से रिहा होने के कुछ समय बाद पंजाब पुलिस ने पूर्व मंत्री को फिर से गिरफ्तार कर लिया।

नौ मई को खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के शीर्ष नेताओं में कुरैशी भी शामिल थे।

खान के समर्थकों ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस, फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की और संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठानों में आग भी लगा दी।

रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी पहली बार भीड़ ने हमला किया था।

कुरैशी की तरह खान की करीबी सहयोगी और पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी को भी सोमवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

मजारी ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने और सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\