देश की खबरें | आतंकवाद फैलाने और धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने के पाकिस्तानी प्रयासों को विफल किया जाएगा: रैना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने की कोशिश करेगा, लेकिन आतंक और दुष्प्रचार फैलाने के उसके प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा।

श्रीनगर, 15 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने की कोशिश करेगा, लेकिन आतंक और दुष्प्रचार फैलाने के उसके प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा।

शुक्रवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर से जम्मू के लिए रवाना होने के कुछ ही देर बाद कटरा से करीब तीन किलोमीटर दूर नोमई के निकट चलती बस में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी और 24 अन्य घायल हो गए थे।

रैना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एनआईए की जांच में एक चिपकने वाले बम (स्टिकी बम) के इस्तेमाल की ओर इशारा किया गया है।’’

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को कहा कि कटरा शहर के पास यात्री बस में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत फोरेंसिक जांच जारी है।

हालांकि इस घटना में बचे लोगों और घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बस में विस्फोट की आवाज सुनने के बारे में बात की थी, लेकिन जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि प्रारंभिक जांच में किसी भी विस्फोटक के उपयोग का संकेत नहीं मिला।

यह आरोप लगाते हुए कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के लोगों के खिलाफ एक बड़ी साजिश है, जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा बल इस तरह के हर नापाक मंसूबे को नाकाम कर देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को पाकिस्तान की साजिश से मिलकर लड़ना है। पाकिस्तान लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन हम ऐसी हर योजना को विफल कर देंगे, चाहे वह आतंकवाद हो या पाकिस्तान का दुष्प्रचार।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान