विदेश की खबरें | शांति के लिए पाकिस्तान के प्रयासों को कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए: पाक सेना प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को कहा कि सशस्त्र बल देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं और शांति के प्रयासों को कभी भी कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 अप्रैल पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को कहा कि सशस्त्र बल देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं और शांति के प्रयासों को कभी भी कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

मुनीर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एबटाबाद जिले में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (पीएमए) काकुल में कैडेट की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में तथा अपने पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है। सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘शांति के लिए हमारे प्रयासों को कभी भी कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।’’

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे पास अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने की इच्छा और क्षमता है, और ऐसा किस तरह किया जाए, इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं।’’

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल अगली पीढ़ियों के भविष्य को स्थिर, सुरक्षित करने के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे। मुनीर ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम अपनी पवित्र मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने में कभी नहीं हिचकिचाएंगे।’’

मुनीर की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब कुछ दिन पहले वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने एक टीवी शो में दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने 2021 में 20-25 पत्रकारों के साथ एक बैठक में कहा था कि ‘‘पाकिस्तानी सेना मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।’’

मीर के मुताबिक बैठक में बाजवा ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध लड़ने की स्थिति में नहीं है।

‘जियो न्यूज’ के अनुसार जनरल मुनीर ने भारत की तुलना में पाकिस्तान के संसाधनों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कुरान की आयतों उल्लेख किया कि जीत के लिए संख्या पर्याप्त नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिक अपने प्रतिद्वंद्वियों की संख्या या संसाधनों से प्रभावित नहीं होते हैं।’’

अफगानिस्तान के बारे में मुनीर ने कहा कि काबुल में स्थिरता, सुरक्षा और शांति पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं और कहा कि इस क्षेत्र में शांति लाने के प्रयास जारी रहेंगे।

कश्मीर के बारे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मजबूती से कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने कश्मीरी भाइयों को राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह महसूस करना चाहिए कि कश्मीर मुद्दे के न्यायोचित और शांतिपूर्ण समाधान के बिना, क्षेत्रीय शांति कायम नहीं हो सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\