एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत से सब्जियां, अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर विचार कर सकता है पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान भीषण बाढ़ के कारण खड़ी फसलों के पूरी तरह नष्ट होने के बीच भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों का आयात कर सकता है।

जरुरी जानकारी | भारत से सब्जियां, अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर विचार कर सकता है पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 29 अगस्त पाकिस्तान भीषण बाढ़ के कारण खड़ी फसलों के पूरी तरह नष्ट होने के बीच भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों का आयात कर सकता है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने सोमवार को कहा कि सरकार भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर विचार कर सकती है।

पड़ोसी देश में बाढ़ के कारण विभिन्न सब्जियों और फलों की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। आपदा की वजह से बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री इस्माइल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार भारत से सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के आयात पर विचार कर सकती है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने अगस्त, 2019 में भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों को कम कर दिया था।

एक सूत्र का हवाला देते हुए ‘डॉन’ अखबार ने बताया कि पूर्व सुरक्षा सलाहकार एम यूसुफ भारत के साथ व्यापार के संबंध में कुछ प्रस्तावों पर काम कर रहे थे।

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से यह प्रतिक्रिया दरअसल सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार के भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार करने की अटकलों के बीच आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).