विदेश की खबरें | इमरान के समर्थन में आईं जेमिमा की पाकिस्तानियों ने की तारीफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी व फिल्म निर्माता जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भ्रष्टाचार-रोधी संस्था की हिरासत से खान की रिहाई पर खुशी प्रकट की, जिसने अनेक पाकिस्तानियों का दिल जीत लिया।
इस्लामाबाद, 13 मई पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी व फिल्म निर्माता जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भ्रष्टाचार-रोधी संस्था की हिरासत से खान की रिहाई पर खुशी प्रकट की, जिसने अनेक पाकिस्तानियों का दिल जीत लिया।
‘द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार इमरान के समर्थन में जेमिमा के ट्वीट के बाद कुछ पाकिस्तानियों ने तो जेमिमा को तलाक देने के खान के फैसले पर ही सवाल उठा दिए।
ब्रिटेन में रहने वाली जेमिमा (49) ने खान की रिहाई से संबंधित समाचार साझा करते हुए ट्वीट किया, “आखिरकार समझदारी की जीत हुई।”
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के वारंट पर अर्द्धसैनिक रेंजर्स के जवानों ने मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के परिसर में 70-वर्षीय खान को गिरफ्तार कर लिया था।
आईएचसी ने शुक्रवार को खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में दो सप्ताह के लिए सुरक्षात्मक जमानत देते हुए सोमवार तक देश में कहीं भी दर्ज किसी भी मामले में उनकी गिरफ्तार पर रोक लगा दी थी।
पाकिस्तानियों ने खान के प्रति समर्थन दिखाने के लिए जेमिमा की तारीफ की।
एक ट्विटर यूजर ने कहा, “इतने समय बाद भी वह (जेमिमा) ‘हमेशा’ की तरह खान के साथ हैं।”
एक और यूजर ने लिखा, “इमरान खान पैदाइशी विजेता हैं। जीत उन्हीं की होती है। उनके जीवन की एकमात्र बड़ी हार वह (जेमिमा) हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)