दुबई में भारतीय दंपति की हत्या करने वाले पाकिस्तानी को मिल सकती है मौत की सजा

लूटपाट की कोशिश के दौरान दुबई में एक भारतीय व्यावसायी और उनकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के एक व्यक्ति को मौत की सजा मिल सकती है. हीरेन आढिया और उनकी पत्नी विधि आढिया की गत 18 जून को उनके विला में हत्या कर दी गई और उनकी बेटी को घायल कर दिया गया था.

फांसी का फंदा/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

दुबई: लूटपाट की कोशिश के दौरान दुबई में एक भारतीय व्यावसायी और उनकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के एक व्यक्ति को मौत की सजा मिल सकती है. हीरेन आढिया और उनकी पत्नी विधि आढिया की गत 18 जून को उनके विला में हत्या कर दी गई और उनकी बेटी को घायल कर दिया गया था.

यह भी पढ़े | पाकिस्तान की संसद में इमरान खान ने ओसामा बिन लादेन को बताया 'शहीद', अमेरिका के खिलाफ निकाली अपनी भड़ास, देखें वीडियो.

घटना के 24 घंटे के भीतर दुबई पुलिस ने इस मामले में एक पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. दुबई पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी व्यक्ति अरबियन रैंचेस में भारतीय परिवार के घर में बरामदे का दरवाजा बंद न होने के कारण घुसने में सफल हो गया.

यह भी पढ़े | UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश.

कानूनी सलाहकार हसन अल्हाइस ने कहा कि आरोपी पर दंपति की हत्या तथा उनकी बेटी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उसने एक से अधिक लोगों की हत्या की और मामला दूसरे अपराध चोरी से भी जुड़ा है.

ऐसे मामलों में संयुक्त अरब अमीरात दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 332 के तहत मौत की सजा तक का प्रावधान है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड